2012 की समाप्ति और 2013 के आगमन पर "अनुभूति "परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामना । 2013 आपके लिए नई उमंग ,नए तरंग और आशा और समृद्धि की ज्योत ले कर आए ।
2012 का वर्ष काफी उतार - चढाव से भरा रहा । सच कहूं तो चढाव से ज्यादा हम गिर गए । हाँ ,भले ही तरक्की भी की ,देश में खेल की ओर से 6 पदक आए और भी बहुत कुछ , पर वही दूसरी तरफ राजनितिक उथल पुथल से भरा रहा । 2012 में सबसे ज्यादा महिला उत्पीडन के मामले दर्ज हुए । "दामिनी" की भयावह मौत 2012 की सबसे दुखद घटना है । देश नव वर्ष की खुशियों से ज्यादा, इस गम से गमगीन है । सभी न्याय के इंतजार में है ।
आशा करता हूँ की संविधान में उत्पीडन के मामले में शंसोधन हो । मानव के नैतिक मूल्यों का ह्रास न हो और उनके चरित्र का विकाश हो , यही कामना लिए "अनुभूति " की ओर से , आपको नव वर्ष की मुबारकबाद देता हूँ। "दामिनी" को श्रद्धांजलि !!
आशा है ,नव वर्ष में नैतिक और आत्मिक समृद्धि का विकाश हो !!!!


