Lovely world

Tuesday, May 22, 2012

नैना


नैना नैना
दो सुन्दर सुन्दर
प्यारे प्यारे नैना
जग दिखाये ,मन बहलाए ,
रंग बिरंगे ख्वाब सजाये ,

तेरे नैना , मेरे नैना
ये दो सुन्दर-सुन्दर नैना

स्वप्न दिखलाये ,लक्ष्य बंधाये ,
राह बताये , दृढ संकल्प बनाये ,
भाव जगाए , साथ निभाए ,
नजरो ही नजरो में कुछ कह जाए ,
ये दो नैना
रूप निखरे , रंग निखरे ,
कालिख पोते खुद पर
सज्जा फिर तेरी सवाँरे ,
प्रेम सिखाये ,दुःख सह जाए ,
रख पलकों में आब भाव के ,
स्नेह दिखाए , क्लेश बताये ,
छलका कल दो बूँद सुधा की ,
दर्द में भी तेरा साथ निभाए ,
ये दो काले काले से नयना

प्रेम स्वीकृति दे शरमा कर ,
क्रोध की भी अग्नि बरसाए
बात
करे नैना नयनो से तब ,
जब बातों को शब्द भी कम पड़ जाए
भावों का अथाह समन्दर ,
रखे सुख दुःख अपने अन्दर
ऐसे दो निश्छल नैना ,
बिधाता की हमको है भेट ये सुन्दर दो नैना “॥

No comments:

Post a Comment