अनजाना सफ़र अनजानी मंजिल !
सपने संजोये मैंने पलकों में ,
एक सुनहरा सपना देखा ।।
हाथ लिए हाथों में उनका ,
मैंने यूँ संग अपना देखा ।
देखा ख्वाब जब थे हम...
था मै ,वो थे और बस थी तन्हाई ,
समां वो शाम का ,
जब करीब वो मेरे मेरे आई ,
पास थे तो बस हम दो ,
दूर जा रही थी परछाई ।
उंच- नीच और अड़क सा रास्ता,
हाथ पकड़ कर उनका, चल रहा था हँसता हँसता ॥
साथ ना जाने कब छुटा,
हाथ ना जाने कब छुटा ,
मोड़ भरी थी ऐसी रहें ,
ना जाने कब रूठ गया ,
आँखों से वो सपना झूठा ।
बन पानी बह गए सपनो के मोती ।
ख्वाब सुनहरा टूट गया,
कोई जब अपना छुट गया ।
एक किनारे खड़े रहा था मै ,
दूजे पर वो कूच गया ।
चला अकेला राह निभाने ,
राहों पर दिल मेरा टूट गया ॥
समेट टुकड़े ,बना गान्ठ्ली ,
चुन अनजाना डगर फिर अनचाही मंजिल बनाई।
चलता राहों में तनहा हमेशा ,
संग संग ले तन्हाई ,
पहुँच गया फिर ऊँची चोटी को ,
जहा पहुँच पाने की ,किसी के ना मन में आई ।
दूर उठा कर नज़र जब देखा ,
जा रहे थे वो ,ले संग एक नया हमराही ,
मै तो पहुँच नहीं अब सकता ,
मंजिल उनसे कुछ यूँ दूर बनाई ।
उगता सूरज देख अब करू तमन्ना ,
मै ना सही ,जा छुले जाकर उनको मेरी परछाई ॥
No comments:
Post a Comment