Lovely world

Monday, December 31, 2012

अभिनंदन 2013

हार्दिक  अभिनंदन वर्ष 2013 और शुभ विदा 2012 !

2012 की समाप्ति और 2013 के आगमन पर  "अनुभूति "परिवार  की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामना । 2013 आपके लिए नई उमंग ,नए तरंग और आशा और समृद्धि की ज्योत ले कर आए ।
2012 का वर्ष काफी उतार - चढाव से भरा रहा । सच कहूं तो चढाव से ज्यादा हम  गिर गए । हाँ ,भले ही तरक्की भी की ,देश में खेल की ओर से 6 पदक  आए  और भी बहुत  कुछ , पर  वही दूसरी तरफ राजनितिक उथल पुथल से भरा रहा । 2012 में  सबसे ज्यादा महिला उत्पीडन के मामले दर्ज हुए । "दामिनी" की भयावह मौत 2012 की सबसे दुखद घटना है । देश नव  वर्ष की खुशियों से ज्यादा, इस गम से गमगीन है । सभी न्याय के इंतजार में है ।
आशा  करता हूँ की संविधान में उत्पीडन के मामले में शंसोधन हो । मानव के नैतिक  मूल्यों का ह्रास न हो और उनके चरित्र का विकाश हो , यही कामना लिए "अनुभूति " की ओर से , आपको  नव वर्ष की मुबारकबाद  देता हूँ। "दामिनी" को श्रद्धांजलि !!

आशा है ,नव वर्ष में  नैतिक और आत्मिक समृद्धि का विकाश हो !!!!


No comments:

Post a Comment