डाल झंझोड़ी इस तरह
काल हवा ने फिर ,
फिर एक कली डाल से टूट गई ।
हसरते खिलने की ,
महकने की , फलने की ,
आज फिर डाल से रूठ गई ।
सोचती तरू
खिलती मेरी भी सुन्दरता ,
मै भी बनती फिर संपन्न-सुवर्णा ,
पर आई ऐसी आंधी ,
अरमानो को बिंध गई ।
आज फिर एक कली ,
डाल से छुट गई ।
कली तो कुछ ना कह सकी
लेकिन जाते देख उसे ,
डाल ना आंखे मींच सकी।
तड़पती ,तरसती , सिसकिया लेती
बंधी भूमि पर जड़ो से ,
चाह कर भी ना बाजु पसेरती ।
बार बार काल के प्रहार से,
कठुह हृदय वो बन चली ।
फिर अगला मौसम आएगा ,
अगले बहार के इंतजार में ,
तरु फिर से पलकों को सींच गई ।
आज फिर एक कली डाल से टूट गई ।
काल हवा ने फिर ,
फिर एक कली डाल से टूट गई ।
हसरते खिलने की ,
महकने की , फलने की ,
आज फिर डाल से रूठ गई ।
सोचती तरू
खिलती मेरी भी सुन्दरता ,
मै भी बनती फिर संपन्न-सुवर्णा ,
पर आई ऐसी आंधी ,
अरमानो को बिंध गई ।
आज फिर एक कली ,
डाल से छुट गई ।
कली तो कुछ ना कह सकी
लेकिन जाते देख उसे ,
डाल ना आंखे मींच सकी।
तड़पती ,तरसती , सिसकिया लेती
बंधी भूमि पर जड़ो से ,
चाह कर भी ना बाजु पसेरती ।
बार बार काल के प्रहार से,
कठुह हृदय वो बन चली ।
फिर अगला मौसम आएगा ,
अगले बहार के इंतजार में ,
तरु फिर से पलकों को सींच गई ।
आज फिर एक कली डाल से टूट गई ।
No comments:
Post a Comment